मधेपुरा, मार्च 23 -- मधेपुरा। चैती छठ पर्व को लेकर सोमवार को खरना होगा। खरना को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। जबकि रविवार को छठ व्रतियों ने कद्दू भात के साथ नहाय-खाय कार्यक्रम किया। चैती छठ पर्व को लेकर छठव्रतियों का चार दिवसीय पर्व शुरू हो गया है। छठ के लेकर उत्साह का माहौल व्याप्त है। मालूम हो कि हर वर्ष चैती छठ मनाने वाले छठव्रतियां पूरबी गुमटी नदी में सूर्योपासाना करते है। पूजा को लेकर बाजारों में फलों की खरीदारी को लेकर सुबह से विभिन्न दुकानों में लोगों की भीड़ लगी है। लोग सेव, अमरुद, संतारा , मूली, बैगन, सहित सूप पर चढ़ाने के लिए सामानों की खरीदारी की। उधर पवर्व को देखते हुए सभी पूजन सामग्री के दामों में अधिक वृद्धि देखी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...