सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। चैती छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न नदी एवं पोखर घाटों को आकर्षक रूप से सजाकर तैयार कर लिया गया है। जिला मुख्यालय डुमरा के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मण नदी घाट पर विशेष रूप से आकर्षक घाट निर्माण कराया गया है, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चैती छठ सेवा समिति के अध्यक्ष विक्की चौधरी एवं सचिव विकास यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस वर्ष भी विशेष व्यवस्था की गई है। घाट पर निशुल्क गाय का दूध, आम की लकड़ी, धूप-अगरबत्ती, चाय सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इधर, नगर निगम द्वारा आदेश जारी कर शहर के सभी प्रमुख नदी व पोखर घाटों की साफ-सफाई, घाट निर्माण तथा घाट तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत एवं सफाई सुनिश्चित कराई गई है।...