दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने सोमवार शाम में खरना किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। व्रतियों ने स्नान करने के बाद भगवान भास्कर की आराधना कर खरना का भोग चढ़ाया। कुलदेवता की पूजा-पाठ के बाद व्रतियों ने खीर का भोजन किया। उसके बाद परिजनों व पड़ोसियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कई लोग प्रसाद के लिए व्रती के घर पर भी पहुंचे। मंगलवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार की सुबह व्रती उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित करेंगे। पर्व को लेकर बाजारों में देर शाम तक खरीदारी होती रही। शहर के शिवाजीनगर की छठ व्रती संगीता देवी ने कहा कि इस पर्व में शुद्धता का बहुत अधिक ख्याल रखा जाता है। मान्यता है कि छठ पर्व में सूर्योपासना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.