लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। लोहरदगा में छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सूर्य किरण फूटने से पूर्व ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। छठ व्रती पारंपरिक वेशभूषा में सूप, दउरा और प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान सूर्य तथा छठ मैया की पूजा-अर्चना की। जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ सिठियो कोयल नदी छठ घाट, ठकुराइन तालाब छठ घाट, शंख नदी छठ घाट और राम मंदिर छठ घाट में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। घरों से लेकर विभिन्न सरोवर, तालाब और डैम तक छठ व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य देने के बाद व्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.