हाजीपुर, मार्च 23 -- पेज तीन पर लीड... हाजीपुर। संवाद सूत्र चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय के साथ रविवार को शुरू हो गया। हिंदू मान्यता के अनुसार लोक आस्था से जुड़ा चैती छठ का चार दिनी महापर्व 22 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होगा। व्रत को लेकर बाजारों में चहल पहल बनी रहा। छठ व्रती व अन्य श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री व छठ में उपयोग वाली समानों की खरीददारी की। नहाय खाय को लेकर व्रती महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद मिट्टी के चूल्हे पर कद्दू की सब्जी, चना का दाल, अरवा चावल बनाया और परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद रूपी भोजन को ग्रहण किया। दिनभर महाप्रसाद के लिए गेहूं को धो कर धूप में सुखाया, हालांकि धूप नहीं खिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन सोमवार को व्रती दिन भर उपवास र...