हाजीपुर, मार्च 23 -- हाजीपुर। निज संवाददाता चैती छठ को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ- सफाई और घाट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पूजा-अर्चना की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर हाजीपुर नगर परिषद घाटों की साफ-सफाई में जुटा है। जिलाधिकारी ने कहा कि चैती छठ आस्था और स्वच्छता का पर्व है। इसलिए सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुविधा की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। शहर के प्रमुख घाटों जैसे कौनहारा घाट, नमामि गंगे घाट, पुराने पुल घाट आद...