चैती छठ : खरना पूजा, आज पड़ेगा संध्या अर्घ्य
देवघर, मार्च 24 -- मधुपुर। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का खरना पूजन सोमवार को विधि-विधानपूर्वक हुआ। मंगलवार को भगवान भाष्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। वहीं बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय नेम निष्ठा का महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। खरना पूजन को लेकर व्रती अरवा चावल, गुड़ और खीर, पूड़ी का भोग लगाने के बाद सर्वप्रथम व्रती प्रसाद ग्रहण कर अन्य श्रद्धालुओं के बीच सामूहिक वितरण किया गया। इस दौरान व्रती और उनके परिजन स्वच्छता का विशेष ध्यान देते रहे। श्रद्धालुओं में खरना प्रसाद लेने की होड़ मची रही। छठ गीतों से पूरा माहौल धार्मिक बना रहा। छठ पूजा को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का वातावरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.