मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न जगहों पर लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को धूमधाम से अर्घ्य अर्पित किया गया। इससे पहले रविवार को नहायखाय व सोमवार को खरना पूजन किया गया। मंगलवार की शाम बूढ़ी गंडक के घाट पर व्रतियों ने पारंपरिक तरीके से सूर्य उपासना की। लोगों ने सुख-समृद्धि व मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसको लेकर बूढ़ी गंडक नदी के तेपरी स्थल सहित विभिन्न छठ घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी थी। कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यहां छठ पूजा के गूंजते पारंपरिक गीत से माहौल भक्तिमय बना रहा। बुधवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.