दुमका, अप्रैल 5 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के चिकनियां गांव में शनिवार को चैती काली पूजा धूमधाम और पूरे विधि-विधान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। पूजा से पूर्व मंदिर परिसर में लगातार तीन दिनों तक भक्ति गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार मंगलवार को पूरे गांव में भ्रमण कर मंगनी की रस्म भी निभाई गई। चैती काली पूजा के दिन श्रद्धालुओं ने पूरी नेम-निष्ठा के साथ फल, फूल, पकवान और मिठाइयों का अर्पण किया। मान्यता के अनुसार मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बकरे की बलि देते हैं। इसी क्रम में दर्जनों बकरों एवं कबूतरों की बलि भी दी गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता काली की विशेष पूजा-अर्चना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.