भागलपुर, अप्रैल 1 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत स्थित कंझिया गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती काली पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति की अगुआई में मंगलवार सुबह सात बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से निकलकर रामपुर नाथनगर होते हुए बैरिया दियारा गंगा घाट में जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। संध्या पांच बजे चैती काली मेला का उद्घाटन नाथनगर के जिप सदस्य धनंजय मंडल एवं युवा चेतना क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद वेहरी पूजा भजन कीर्तन के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम जिसमें 101 ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मेला का भी भव्य आयोजन किया गया है। पूजा को सफल बनाने में चैती काली पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.