गाजीपुर, अप्रैल 26 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के पास स्थित डॉ. कामता प्रसाद शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में शुक्रवार देर भव्य चैता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए और लोकगीतों की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। मंच पर पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक चैत गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता देर रात तक झूमते रहे और लोक संस्कृति का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कलाकारों, दर्शकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जमानियां विधानसभा क्षेत्र में चैता गायन की परंपरा बेहद समृद्ध है और यहां के आयोजन हमेशा यादगार होते हैं। कार्यक्रम का संचालन अली मजहर उर्फ गुड्डू ने प...