गढ़वा, मार्च 29 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र पर प्रखंड के प्रसिद्ध महाशक्ति करतल पीठ अधौरा स्थित मांडर महारानी मंदिर के परिसर में शनिवार की रात में चैता-दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, पंडरिया पंचायत के मुखिया गायत्री देवी, सिंदुरिया के मुखिया नंदलाल पाठक, मूंगा साह, समाजसेवी वरुण विहारी यादव, कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौबे, भाजपा नेता अजय वर्मा व जेएमएम नेता लल्लू राम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उक्त अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के कलाकारों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप ने कहा कि भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.