सासाराम, अप्रैल 1 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के करमैनी गांव में बुधवार की रात पारंपरिक चैता गायन मुकाबले का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरथा और डिहरा गांव की टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। अमरथा व्यास बाबुधन सिंह व डिहरा व्यास महावीर सिंह दोनों कलाकारों ने अपने-अपने मधुर स्वरों और पारंपरिक लोकगीतों से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...