गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह। जिला सदर अस्पताल की अहम यूनिट चैताडीह मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की मौजूदगी, गर्भवती मरीजों को मिल रही सेवाएं सहित पूरे कैंपस पर गुप्तचर (गुप्त रूप से भेद लेने वाला व्यक्ति) निगेहबानी कर रहे हैं। डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह के सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण करने के बाद इस व्यवस्था को सदर अस्पताल से लेकर चैताडीह मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में बहाल कर दिया गया है। खासकर इन गुप्तचरों को सहियाओं की रैकी में लगाया गया है। दरअसल अस्पताल प्रशासन को शिकायतें मिली है कि कुछ कथित सहिया गभर्वती महिलाओं को डराकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाने का काम करती हैं। इसके एवज में प्राइवेट अस्पताल से सहिया को मोटी रकम मिलती है। वाहन चालक भी मरीज पहुंचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल से भारी भरकम राशि लेते हैं। यह सब शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.