लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगलवार श्री चैतन्य महाप्रभु जी का प्राकट्य दिवस (गौर पूर्णिमा) महा महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शुभारंभ श्री चैतन्य महाप्रभु जी का अभिषेक व पूजन अर्चन करके किया गया। इसके बाद गौर कथा के साथ ही भगवान का भजन, कीर्तन और नृत्य आदि कर भक्तों ने महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव मनाया। गौर कथा में मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने बताया कि चैतन्य महाप्रभु 15वीं शताब्दी के एक महान संत और गौड़ीय वैष्णव परम्परा के संस्थापक थे। वह भगवान श्रीकृष्ण के सभी अवतारों में अत्यन्त दयालु अवतार हैं। चैतन्य महाप्रभु जी ने हरिनाम संकीर्तन और भक्ति आंदोलन के माध्यम से जात-पात रहित समाज, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। चैतन्य महाप्रभु जी ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष पुरी धाम (ओडिशा) में व्यतीत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.