घाटशिला, फरवरी 1 -- जादूगोड़ा। डोमजुड़ी में लाखों रुपये की लागत से पहली बार विधायक फंड से पोटका में चैतन्य भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता नवदीप दास ने की। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे मदन मोहन मंदिर से चैतन्य भवन ने नगर कीर्तन निकाला जाएगा तत्पश्चात विधायक संजीव सरदार पोटका का पहला चैतन्य भवन का उद्घाटन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.