चैतन्य गौड़ीय मठ में आतिशबाजी से श्रीकृष्ण का स्वागत
देहरादून, सितम्बर 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुबह से ही मठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और तैयारियों का दौर शुरू हो गया था, जहां दिनभर श्रद्धालु भगवान के गुणगान में मग्न रहे। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मठ को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम ढलते ही भक्तिमय माहौल में तब और चार चांद लग गए, जब नाट्य मंडली के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक ब्रजलीला की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी मध्यरात्रि 12 बजते ही जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, संपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.