वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। वाराणसी जोन के 9 जिलों के लिए पुलिस मित्र व्हाट्सऐप चैट बॉट सेवा शुरू की गई थी। 7839860411 नंबर की यह सेवा 23 जनवरी को आरंभ हुई थी। इसमें सबसे अधिक आजमगढ़ के लोगों ने शिकायत की है। बीते 23 जनवरी से 24 मार्च तक सबसे अधिक आजमगढ़, सबसे कम सोनभद्र से शिकायतें मिली हैं। आजमगढ़ से 218, बलिया से 114, मऊ से 87, भदोही से 57, मिर्जापुर से 72, सोनभद्र से 18, गाजीपुर से 141, चन्दौली से 67 और जौनपुर से 168 लोगों ने पशु तस्करी, जुआ, शराब तस्करी, मारपीट, पुलिस भ्रष्टाचार आदि की शिकायतें की हैं। अब तक कुल 942 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इसके लिए हर जिले में विशेष टीम है। साथ ही जोनल स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.