ग्रेटर नोएडा, जुलाई 31 -- ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले 12वीं क्लास के एक छात्र ने बुधवार की रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र ने मानसिक अवसाद में यह कदम उठाया। उसने आत्महत्या से पहले चैट जीपीटी और गूगल पर भी आत्महत्या को लेकर सर्च किया था। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय गौरव पटेल कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ जेईई की कोचिंग ले रहा था। गौरव ने बुधवार की रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में चल रहा था। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है। ...