चैट जीपीटी और गूगल पर सर्च आत्महत्या किया और जान दे दी
नोएडा, जुलाई 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने बुधवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ जेईई की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि मानसिक अवसाद में छात्र ने यह कदम उठाया है। उसने आत्महत्या से पहले चैट जीपीटी और गूगल पर भी आत्महत्या को लेकर सर्च किया था। पुलिस के मुताबिक कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में 17 वर्षीय गौरव पटेल अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ जेईई की कोचिंग ले रहा था। गौरव ने बुधवार की रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में चल रहा था। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.