उन्नाव, अप्रैल 21 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना पुलिस ने राजापुर ज्ञानखेड़ा मोड पर सोमवार सुबह दबिश देकर मोबाइल चैटिंग कर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने, डराने धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने व बाल अपचारी को संरक्षण में लेने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। जबकि मामले से संबंधित एक डेयरी संचालक फरार बताया जा रहा है।बतातें चलें कि थाना क्षेत्र के गौरी त्रिभानपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सूरज की शादी राजापुर गांव निवासी संतोष की 21 वर्षीया बेटी कोमल के साथ तय हुई थी। 16 फरवरी को गोद भराई हो चुकी थी। गुरुवार को मंगेतर सूरज के फोन पर हुई चैटिंग ने ऐसा गुल खिलाया कि महज चंद घंटों में दो हंसते खेलते परिवारों में कोहराम मच गया। चैटिंग देखने के बाद परेशान सूरज ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली थी। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.