बागपत, जनवरी 7 -- दाहा। हिम्मतपुर सूजती गांव के प्रधान सनुज राठी ने मुख्यमंत्री, डीएम और एनजीटी को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि करीब दो दशक पूर्व चौगामा क्षेत्र के गिरते जलस्तर को रोकने के लिए कृष्णा नदी पर जगह-जगह सरकार ने चैक डैम बनवाए थे, लेकिन उस समय कृष्णा नदी में बराबर पानी बहता रहता था। गर्मियों के दिनों में कृष्णा नदी का पानी सूख जाता है, जबकि सर्दी के मौसम में भी न के बराबर पानी चलता है। जिस कारण गंदा पानी रुकने से आस पास के गांवों के हैंडपंपों के द्वारा पानी घरों तक पहुंच जाता है। वह पानी लोगों में बीमारी परोस रहा है। इसलिए नदी पर बने चैक डैम हटवाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.