चम्पावत, अप्रैल 15 -- योगेश, चम्पावत। चैकुनीबोरा गांव में जंगली सुअरों ने फसलों पर कहर बरपाया। यहां सुअरों के झुंड ने खेत में उगी आलू की फसल बर्बाद कर दी है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। परेशान काश्तकारों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। चम्पावत के चैकुनीबोरा के ग्रामीण सुअर और अन्य जंगली जानवरों से परेशान हैं। चैकुनीबोरा के प्रधान महेश बोहरा ने बताया कि मंगलवार रात सुअरों ने आलू की फसल पर जम कर कहर बरपाया। उन्होंने बताया कि जंगली सुअरों के झुंड ने महेश सिह, पूरन सिंह, कमल सिंह, खीम सिंह आदि किसानों के खेत में उगी आलू की फसल को खोद डाला। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। यहां आए दिन सुअरों और अन्य जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रधान ने बताया कि कई किसानों ने कर्ज लेकर आलू की खेती की थी। लेकिन जंग...