चम्पावत, अप्रैल 21 -- योगेश, चम्पावत। चैकुनीबोरा ग्राम पंचायत में जंगली सुअर आलू की फसल बर्बाद कर रहे हैं। यहां एक सप्ताह में जंगली सुअरों ने तीन बार आलू की फसल पर कहर बरपाया है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। परेशान काश्तकारों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। चम्पावत के चैकुनीबोरा में जंगली सुअर खेत में उगी आलू की फसल पर कहर बन कर टूट रहे हैं। चैकुनीबोरा के प्रधान महेश महर ने बताया कि सोमवार रात सुअरों ने आलू की फसल बर्बाद कर दी। उन्होंने बताया कि जंगली सुअरों के झुंड ने रामीराम समेत अन्य किसानों की फसल तहस नहस कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...