चैईथा शिव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक जागरण और विशाल भंडारा
विकासनगर, जून 4 -- साहिया क्षेत्र के खत बमटाड़ स्थित चैईथा शिव मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हर वर्ष चार जून को आयोजित होने वाले इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन में इस बार भी क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व संध्या पर मंदिर परंपरा के अनुसार देव डोरिया को हरिपुर यमुना घाट ले जाकर शाही स्नान के साथ हुई। धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान के बाद मंदिर में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया। गुरुवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खत बमटाड़ क्षेत्र के कोठा, तारली, खमरोली, चिबऊ, सलगा, बोहा, नराया, कोटी, कोरूवा, सैंसा और सैज समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.