चैंबर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मना भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक कृष्ण भारद्वाज ने जन्मोत्सव का अद्भुत झांकियों के साथ वर्णन किया। इस दौरान 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...' के जयकारे से पूरा चैंबर परिसर गुंजयमान रहा। कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं। भगवान के जन्म के अवसर पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी, माखन एवं खिलौनों का वितरण किया गया और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। इससे पहले कथावाचक ने भक्त प्रह्लाद के जन्म एवं भगवान नरसिंह अवतार का वर्णन किया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों पर झूमे श्रद्धालु मौके पर मीडिया प्रभारी विकास पोद्दार, किरण तुलस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.