प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। शिवकुटी इलाके में एक महिला अधिवक्ता के साथ चैंबर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मऊआइमा इलाके की रहने वाली महिला अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह 18 मार्च की दोपहर अपने सीनियर अधिवक्ता के रसूलाबाद स्थित चैंबर में बैठकर काम कर रही थीं। इसी दौरान गिरधरपुर गोडवा निवासी आकाश पांडेय चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली देते हुए उनके साथ अभद्रता करने लगा। उनकी कुर्ती पकड़कर खींची और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे, जिससे किसी तरह वह बच सकीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उनके चैंबर पर कब्जा करना चाहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.