रांची, मार्च 19 -- रांची। कैनरा बैंक की ओर से शुक्रवार को चैंबर भवन में सिक्का मेला लगेगा। इस दौरान व्यापारियों के बीच 1, 2, 5 व 20 रुपये के सिक्कों का वितरण किया गया। चैंबर ने बताया कि हर व्यापारी को 10 हजार रुपये मूल्य के सिक्के उपलब्ध कराए गए। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस मेले में व्यापारियों का उत्साह देखने को मिला। बैंकिंग उप समिति की चेयरपर्सन निधि झुनझुनवाला ने कहा कि छोटे सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से व्यापारियों को दैनिक लेन-देन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही पुनः सिक्का मेले के आयोजन का आश्वासन दिया। मौके पर कैनरा बैंक के अधिकारियों के साथ चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार व कृष्णा अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...