चैंबर ने सीएम से की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा है कि पिछले कई महीनों से शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग भय और असुरक्षा के वातावरण में कार्य करने को विवश हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसकर हमला करना, रंगदारी, चोरी, छिनतई व महिलाओं से चेन स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.