रामगढ़, जून 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल भुरकुंडा के व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। व्यवसायियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसुविधाओं व व्यापार से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यवसायियों ने बताया कि भुरकुंडा मुख्य सड़क पर दिनभर भारी वाहनों के आवागमन के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ऑटो और टोटो चालक मनमाने तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और भी बाधित हो जाती है। यह भी पढ़ें- व्यवसायियों ने जा...