चैंबर के पास फिर धंसी सड़क, लोगों की चिंताएं बढ़ी
रुडकी, मार्च 24 -- खंजरपुर-सोलानीपुरम तिराहे पर चैंबर के पास सड़क एक बार फिर धंस जाने से स्थानीय लोग चितिंत है। सड़क बीचों-बीच धंसने से यहां हादसे की आशंका बढ़ गई है। यह मार्ग केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 और केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के बच्चों के आने-जाने का मुख्य रास्ता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और वाहन चालक भी इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का धंसना गंभीर खतरे का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धंसने के बाद फिलहाल वहां झाड़ी रख दी गई है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा हो सके। लोगों का कहना है कि यह अस्थायी इंतजाम है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया। सुबह और दोपहर के समय जब स्कूल की छुट्टी होती है, तब इस मार्ग पर बच्चों और अभिभावकों की भीड़ रहती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़ा हाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.