गुमला, फरवरी 12 -- गुमला प्रतिनिधि। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहनी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल गुमला थाना प्रभारी से मुलाकात कर बढ़ते चोरी को घटना पर लगाम लगाने को लेकर मुलाकात की अध्यक्ष राजेश लोहानी ने बताया कि आये दिन अलग अलग मुहल्लों में चोरी की वारदात से आम जन काफी परेशान हैं। उन्होंने यह भी बताया की चेंबर के ही एक कार्यकारिणी सदस्य पंकज खंडेलवाल सहित बड़ाईक मोहल्ला शिव साहू,डीएसपी रोड, बाजार टांड़ में लगातार प्रशासन के नाक के नीचे चोरी होना काफी दुखद घटना है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, विकाश सिंह,संजीव मालानी,रजत केशरी,सह सचिव राहुल केशरी, एवं नीरज कुमार गुप्ता ,पंकज खण्डेलवाल,दिनेश गुप्ता,बबलू वर्मा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.