गया, मार्च 15 -- सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव 29 मार्च को होगा। नए सत्र 2026-27 के लिए चैंबर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व अंकेक्षक के अलावा कार्यसमिति के लिए 21 सदस्यों का चयन किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया चल रही है। रविवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उप समिति की रिपोर्ट को अनुशंसा के लिए पेश किया गया। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद के लिए इस बार तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। प्रेम नारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार भदानी (प्रमोद लड्डू) व सुनील कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। महासचिव के लिए प्रवीण मोर व जय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव की तैयारी में चैंबर के संरक्षक डा. कौशलेंद्र प्रताप , अध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल के अलावा डा....