चैंबर कार्यालय में हुई बैठक, बाजार क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आनंद चिकित्सालय रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को चैंबर अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैंबर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने मौजूद व्यवसायियों की शिकायतों और सुझावों को नोट भी किया। वहीं उन्होंने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि कि बाजार क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में महासचिव सीए पुनीत चौधरी, प्रदीप जैन, रमन शाह, अजय कुमार डोकानिया, प्रदीप जालान, राजेश बंका, निलेश अग्रवाल, रामगोपाल पोद्दार, सज्जन कुमार महेशका, श्रवण बाजोरिया, अनिल कड़ेल आदि मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.