चैंबर कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस शिविर 15 जून तक
भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस शिविर अब 15 जून तक संचालित होगा। 22 मई से शुरू हुए शिविर के समापन की तिथि 29 मई तक थी। शुक्रवार तक शिविर में लाइसेंस बनाने व नवीनीकरण के लिए 400 आवेदन जमा हुए। वहीं व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए चैंबर के उपाध्यक्ष अनिल कुमार खेतान ने ट्रेड लाइसेंस शिविर की अवधि बढ़ाने की अनुशंसा की। महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यवसायियों को बिना किसी परेशानी के एक ही छत के नीचे ट्रेड लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है। मौके पर अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया, महासचिव सीए पुनीत चौधरी, कार्यक्रम संयोजक राजेश बंका, दीपक कुमार शर्मा एवं सुनील बुधिया समेत अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.