पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त पलामू से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर से होने वाले मतदान को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 19 फरवरी को जागरूकता रैली निकालने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की। उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह ने बताया कि जागरूकता रैली 19 फरवरी, गुरुवार को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर छहमुहान चौक, अस्पताल चौक, कन्नीराम चौक, आढ़त रोड, जिला स्कूल चौक होते हुए बेलवाटिका चौक पर समाप्त होगी। रैली में चौंबर ऑफ कॉमर्स के साथ लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर, विभिन्न सामाजिक संगठन, हाई स्कूल के छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.