चैंबर और स्किल डेवलपमेंट मिशन के संयुक्त प्रयास से होगा मेगा जॉब फेयर
रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी के प्रतिनिधि विजय कुमार, विश्वरूप और चंद्रशेखर सिंह शामिल हुए। इस दौरान झारखंड चैंबर और स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी के बीच प्रस्तावित एमओयू के प्रारूप तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उद्योग आधारित कौशल विकास के लिए प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान, चैंबर से जुड़े उद्योगों की स्किल आवश्यकताओं के आकलन तथा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से जॉब फेयर आयोजित करने पर सहमति बनी। निर्णय हुआ कि दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान के तहत देशभर में करीब 12 हजार रोजगार उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.