चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ एसडीपीओ ने की बैठक
गोड्डा, जून 10 -- महागामा, एक संवाददाता,महागामा अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने महागामा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में व्यवसायियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया।एसडीपीओ ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।बैठक में बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चोरी एवं साइबर अपराध की रोकथाम सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- नयानगर गांव में जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.