सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज द्वारा रविवार को नेताजी सुभाष पार्क (कंपनी बाग) में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योगगुरु एवं पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने योगाभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। शिविर में 500 से अधिक नागरिकों और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, एमएसयू कुलपति प्रो विमला वाई. तथा सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने योगाभ्यास किया। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया योग शिविर में ...