सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सत्र 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी बैठक सहारनपुर क्लब के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में संस्था द्वारा आयोजित "समन्वय-2026" कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई टीम की घोषणा की गई। महासचिव अमित चौधरी एवं सरदार बलजीत सिंह चावला ने संयुक्त रूप से बैठक का संचालन करते हुए बताया कि संस्था ने अल्प समय में सहारनपुर एवं आसपास के जिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जिसका श्रेय सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों को जाता है। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने "समन्वय-2026" की सफलता के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता से प्रभावित होकर सत्येंद्र सिंह बिट्टू ने आयोजन समिति का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संस्था के संरक्षक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.