मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमेसरीया ने शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सप्तक्रांति सुपरफास्ट को मुजफ्फरपुर से ही चलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरपुर के लोगों के दिल्ली राजधानी जाने के लिए यह लाइफलाइन ट्रेन है। इसको देखते हुए दरभंगा तक विस्तारित करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए।परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मुजफरपुर को उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी माना जाता है। उत्तर बिहार खासकर मुजफ्फरपुर व आसपास के लाखों यात्रियों के लिए सप्तक्रांति जीवनरेखा के समान है। विश्वस्तरीय बन रहे जंक्शन से खुलने वाली यह एकमात्र सुपरफास्ट ट्रेन है।अध्यक्ष ने कहा है कि यह ट्रेन वर्षों से इस क्षेत्र को राजधानी दिल्ली सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.