चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। चित्रकूट में पर्यटन विभाग से कराए जा रहे कार्यों पर जिम्मेदार लगातार नजर रख रहे हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन आरके रावत ने आर्किटेक्ट के साथ रामघाट में सांस्कृतिक एवं शहरी कायाकल्प, चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। यहां पर राज्य सेक्टर योजना के तहत 24.10 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।परियोजना के तहत रामघाट क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर कियोस्क, म्यूरल वॉल, स्टोन बोलार्ड, बेंच, डस्टबिन, वाटर एटीएम, सीआईबी, रेस्टिंग कियोस्क, लैंडस्केपिंग व साइट डेवलपमेंट कार्य कराया जाना है। संयुक्त निदेशक पर्यटन ने अपर परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि घाट व आसपास की गलियों में चल रहे निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप कराएं। विशेष रूप से गलियों में बनाए जा रहे चैंबरों को उचित ढला...