चैंपियन कप में हैदर क्लब ने जीता मैच
संभल, जून 5 -- नगर पंचायत सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मैदान पर चल रहे चैंपियन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले मैच में मुस्तफा क्लब और हैदर क्लब आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुस्तफा क्लब 6.5 ओवर में मात्र 58 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में हैदर क्लब ने तस्लीम के 26 रनों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में मुस्कान क्लब ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 81 रन बनाए। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, बिस्कोहर ने जीता उद्घाटन मैच जवाब में शर्की ब्याईज 75 रन ही बना सकी और मुस्कान क्लब ने 6 रन से जीत दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.