रुडकी, फरवरी 25 -- पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश शर्मा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज हो रहा है। इस विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी चर्चा में आ गया है। वहीं, विधायक उमेश शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना पक्ष रखा है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे भी पिछले दो दिनों से बहस में कूद गई हैं। सभी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। इनकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के समर्थकों में भी बयानबाज़ी बढ़ गई है। हिंदुस्तान इस तरह के वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...