चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा कायम, चीन को 5-2 से धोया
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को चीन को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 5-2 से हराया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में चीन के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करके अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। भारतीय टीम के लिए सुखजीत (12वें और 34वें मिनट) ने दो बेहतरीन मैदानी (फील्ड) गोल दागे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत (27वें और 31वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके अलावा जुगराज सिंह (47वें मिनट) ने भी ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में मेजबान टीम के लिए एक और गोल किया। भारत अपना अगला मैच शुक्रवार को जापान के खिलाफ खेलेगा, जबकि चीन का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। चीन ने अपने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। उसके लिए पेंग यांग (26वें मिनट) और चोंगकॉन्ग चेन (36वें मिनट) ने यह गोल किए। भारत ने टूर्नामेंट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.