बाराबंकी, अगस्त 13 -- देवा शरीफ। देवा शरीफ में मनाए गए चेहल्लुम के मौके पर कर्बला शरीफ में हसन हुसैन की सदाओं के बीच ताजियों को दफनाया गया। देवा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिनों तक चेहल्लुम मनाया गया। चेहल्लुम त्यौहार के मौके पर देवा दरगाह पर पटाबाना लकड़ी खेल का आयोजन किया गया। देवा दरगाह रोड से निकाला गया जुलूस देर शाम कर्बला शरीफ पहुंचा। कर्बला शरीफ में हसन हुसैन के सदाओं के बीच ताजियों को दफनाया गया। समाजसेवी कासिम, लल्लन वारसी, नसीम, जब्बार, सोना आदि लोगों ने जुलूस के मौके पर तबर्रुक तक्सीम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...