पीलीभीत, अगस्त 5 -- पीलीभीत। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चालीसवें (चेहलुम) के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में अकीदत के साथ आयोजन हुए। विभिन्न स्थानों से कुल 45 ताजियों के जुलूस निकाले गए, जो अपने-अपने निर्धारित मार्गों से होकर कर्बला पहुंचे। वहां पूरे अदब-ओ-एहतराम के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। घरों में भी फातिहाख्वानी कर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया।मैदान-ए-कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के चालीस दिन पूरे होने पर चेहलुम मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से ताजिए निकाले गए। शहर के वेलों वाले चौराहे पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए ताजियों का एकत्रीकरण हुआ, जिसके बाद जुलूस कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, जेपी रोड, बरेली गेट और लकड़ी मंडी से होकर कर्बला पहुंचा। यह भी पढ़ें- Almora News: अकीद...