प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज। नागवासुकि मंदिर के सामने से मेला की ओर जाने वाले श्रद्धालु एक ऐसे शख्स को देखकर रुक जा रहे हैं जिसका ड्रेस और पूरा चेहरा गोल्डन कलर से रंगा हुआ है। हर कोई उत्सुकता और खुशी के मारे उसे देखता ही रहता है। जो पिछले चार दिनों से मेला में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 'गोल्डन ब्वॉय' के नाम से मशहूर 25 वर्षीय भानु प्रताप सिंह मेले में लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का सपना लेकर आएं हैं। सोशल मीडिया में गोल्डन ब्वॉय का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वे बताते हैं कि दो महीने पहले मां का निधन हो गया था और वर्ष 2021 में पिताजी दुनिया छोड़कर चले गए थे। अब परिवार में मैं व छोटा भाई है। पिता के जाने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गया था। दो वर्ष पहले मुरादाबाद जिले के अपने गांव रुस्तमपुर में डिप्रेशन से बचने के लिए गोल्डन ...