मुरादाबाद, मार्च 3 -- होली पर हर्बल रंगों से ही होली खेलना अच्छा है, लेकिन, किसी के रसायन युक्त रंग लगाने पर आमादा होने की स्थिति में हमारा बस नहीं चलने के मद्देनजर चिकित्सक आंखों और चेहरे पर सुरक्षा कवच तैयार करके ही होली खेलने की सलाह दे रहे हैं। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ.विकास गुप्ता ने बताया कि अगर त्वचा पर सुरक्षा कवच तैयार कर लेंगे तो रसायन युक्त रंगों से समस्या होने का खतरा नहीं रहेगा। चेहरे, गर्दन और बालों पर नारियल, सरसों का तेल या पेट्रोलियम जेली लगाएं। रंग लगने के बाद इसे छुड़ाने के लिए स्किन को बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं। एक-दो दिन में रंग अपने आप उतर जाएगा। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल नाथ ने बताया, सबसे अच्छा ये है कि रंग खेलते समय आंखों को अच्छी तरह ढकने वाला चश्मा पहनें। नजर का चश्मा पहनते हैं तो रंग खेलते समय इसे उतारें नहीं। नजर का ...