गाजीपुर, फरवरी 5 -- दिलदारनगर। स्थानीय नगर में स्थित कुमार टाकीज के समीप बुधवार को धनाड़ी गांव की रहने वाली वृद्ध महिला सुनरी देवी के चेहरे पर उच्चक्कों ने स्प्रे डाल दिया। इसके बाद उनके सोने चांदी का आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के शोर करने पर लोगों को ठगी की जानकारी हुई। लोगों की सूचना पर दिलदारनगर थाना के प्रभारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह चंदेल पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.